Breaking News
Home / Latest News / एस के ग्रुप द्वारा आयोजित फैशन शो का शुभआरंभ करने पहुँचे मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता व निर्देशक हर्ष यादव

एस के ग्रुप द्वारा आयोजित फैशन शो का शुभआरंभ करने पहुँचे मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता व निर्देशक हर्ष यादव


एस के ग्रुप द्वारा आयोजित फैशन शो का शुभआरंभ करने पहुँचे मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता व निर्देशक हर्ष यादव
एस के ग्रुप द्वारा Mr. Miss & Mrs. Star Model Of India 2023 राष्ट्रीय स्तर ब्यूटी पेजेंट का आयोजन किया
बीती रात भिवाडी राजस्थान के रविंद्रम होटल में एस के ग्रुप के द्वारा Mr. Miss & Mrs. Star Model Of India 2023 एक राष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी पेजेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभआरंभ मुख्य अतिथि हर्ष यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना के साथ व शो ओपनर मीनू आहूजा ने रैंप वाक कर किया। जिसमें पूरे भारत से 90 मॉडल का चयन कर उन्हें मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच पर एकत्रित किया गया। शो की आयोजक सुमन गुप्ता ने बताया की इस शो का मुख्य उद्देश्य फैशन के क्षेत्र में रूचि रखने वाले युवाओं को एक नयी दिशा प्रदान करना है उन 90 मॉडल का चयन पूर्ण रूप से उनकी प्रतिभा को परख कर किया गया।
शो के मुख्य अतिथि हर्ष यादव ने बताया की विजेताओं को दो दिन ऋषिकेश में राफ्टिंग की यात्रा और मॉडलस का आउटडूर पोर्टफोलियो शूट कराया जाएगा और ताज, सर्टिफिकेट, ब्रांडेड  शूट्स भी दिए जायेंगे I साथ ही बॉलीवुड फिल्मों व गानों में काम दिया जाएगा।
इस शो के सह आयोजक कमलेश यादव ने बताया इस शो में जूरी मेम्बर कबीर टोंक, अमित जैन, शमा दुबे व सपना रही। मुख्य अतिथि में निर्माता व निर्देशक हर्ष यादव व विशेष अतिथि में को-एडिटर व डारेक्टर अनिल अरोड़ा व फूल सिंह डागर तथा सेलेब्रिटी में मिस दीपिका व मिस इंडिया यूनिवर्स राखी शर्मा जैसे भारत की मशहूर हस्तियों ने अपनी भूमिका दर्ज़ करायी।
Mr. Miss & Mrs. Star Model Of India 2023 के चयनित प्रतिभागियों को शो के ग्रैंड फिनाले के लिए भिवाडी राजस्थान में बुलाया गया और उन्हें पूरी तरह से प्रशिक्षित किया गया| इस प्रशिक्षण में उन्हें एक्टिंग ,मॉडलिंग , कैमरा फेस करने और फैशन की प्रख्यात इंडस्ट्री के विषयों की जानकारी दी गयी। प्रत्येक प्रतिभागी का फोटोशूट ,वीडियो शूट कराया गया जो कि उनके मॉडलिंग और एक्टिंग क्षेत्र में काफी कारगर साबित होगा। मिस सायना व कुणाल ने इस शो को होस्ट किया। डांस में जूरी की भूमिका मनोज जाटू, सुमन तमंग व हिमांशु ने निभाई। शो की शोस्टॉपर लवप्रीत रही। मिस मॉडल ऑफ इंडिया का खिताब भिवाडी  से आई प्रियांशी ने अपने नाम किया। मिसेस मॉडल ऑफ इंडिया का खिताब हिसार से आई दीपा वत्स ने अपने नाम किया। मिस्टर मॉडल ऑफ इंडिया का खिताब करनाल से आये संजीव ने अपने नाम किया। मिस कैटेगरी में फस्ट रनरअप राँची से श्रृष्टि श्रेया व द्वितीय रनरअप यूपी से शालू रही। मिसेस कैटेगरी में फस्ट
रनरअप भिवाडी से पूजा व द्वितीय रनरअप आगरा से गीत चौधरी रही। मिस्टर कैटेगरी में फस्ट रनरअप फरीदाबाद से निकेश व द्वितीय रनरअप फरीदाबाद से हिमांशु रहा। डांस में सीनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान पर शेर सिंह, जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान पर आदित्य व सब जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान पर आर्फी रही। मेकअप आर्टिस्ट मिस अंजू व फैशन ड्रेस डिजाइनर मंजु व वसीम ने शो में चार चाँद लगा दिये। शो के सहयोगी हीरो दुबे, कृष व हर्ष रहे। शो की सफलता पर सुमन लता ने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया और बताया की भविष्य में ऐसे ही और शो करती रहेगी।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow