
बज़्म ए जिगर नजीबाबाद की ओर से शायर व मंच संचालक शारिक कफील के निधन पर श्रद्वांजलि सभा का आयोजन
नजीबाबाद। बज़्म ए जिगर नजीबाबाद की ओर से शायर एवं संचालक शारिक कफील के निधन पर शायर मौसूफ अहमद वासिफ के आवास पर एक श्रद्वांजलि सभा का आयोजन। जिस में शारिक कफील को दो मिनट का मौन रख कर खिराज़ ए अकीदत पेश की नई।
बुद्ववार को दोपहर लगभग 3:30 बजे शायर एवं संचालक शारिक कफील का लंबी बीमारी के बाद उनके ग्राम घिसटपुरी स्थित उन के आवास पर इंतकाल हो गया। उन के इंतकाल की खबर जब सोशल मीडिया के जरिए लोगो को मिली तो नगर के लोगो और साहित्यिक हलकों में दुख की
लहर दौड़ गई। मरहूम शायर कफील एक बेहतरीन मंच संचालक और शायर होने के साथ साथ खुश अखलाक और खुशमिजाज़ इंसान ने। वो नजीबाबाद के निकटवर्ती ग्राम घिसटपुरी निवासी जमात-ए-इस्लामी हिंद के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व शिक्षक कफील अहमद अंसारी के पुत्र शारिक कफील लंबे समय से घातक बीमारी से पीड़ित थे।
इस अवसर पर शायर मौसूफ अहमद वासिफ ने कहा की शारिक कफील एक उम्दा शायर, नाजिम और मेहमान नवाज़ थे। अपनी शायरी से उन्होने हमेशा देशप्रेम और सामाजिक कुरितियो पर कटाश किया। उन्होने मुल्क के कई टीवी चैनल, रेडियो और आल इंडिया मुशायरो में शिरकत कर नजीबाबाद का नाम रोशन किया।
उन के निधन पर शायर मौसूफ अहमद वासिफ, डाक्टर रईस अहमद भारती, शादाब ज़फ़र शादाब, डाक्टर तैय्यब जमाल, अकरम जलालाबादी, शकील अहमद वफा, काजी़ विकाउल हक, सय्यद अहमद, उबैद नजीबाबाद, आरिफ आरजू, अबरार सलमानी, अफशान सलमानी आदि ने अपने रंजो गम का इजहार किया।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal