Breaking News
Home / Latest News / गणेश महोत्सव में सोमवार की रात्रि महाकाल भक्त मंडल द्वारा पूजा अर्चना कराई गई    

गणेश महोत्सव में सोमवार की रात्रि महाकाल भक्त मंडल द्वारा पूजा अर्चना कराई गई    


नजीबाबाद। नगर के चौक बाजार स्थित चल रहे गणेश महोत्सव में सोमवार की रात्रि महाकाल भक्त मंडल द्वारा पूजा अर्चना कराई गई। आरती उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंजायमान रहा। जिससे वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर रोहित अग्रवाल ने बताया कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव माने जाते हैं। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम को करने से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि गणेश जी की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। इसलिए इनको विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों ने गणेश चौथ महोत्सव कार्यक्रम के आयोजकों को सुंदर और भव्य आयोजन कराने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि गणेश महोत्सव में भक्त बढ़ चढ़ कर भाग लेकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं। कार्यक्रम में रोहित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, देवेंद्र प्रजापति, हर्ष शर्मा, आयुष्मान चंद्रा, प्रदीप, सागर, ऋषभ, भोले सिंह आदि लोग रहे।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow