Breaking News
Home / Latest News / क्रिकेट टूर्नामेंट का गौतम व कुणाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

क्रिकेट टूर्नामेंट का गौतम व कुणाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ


क्रिकेट टूर्नामेंट का गौतम व कुणाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ
बिजनौर। मरहूम रागिब हिलाल मेमोरियल द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सहसपुर मे पुलिस चौकी के पीछे बने ग्राउंड में किया गया । जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथियों कांग्रेस के ऊर्जावान युवा नेता गौतम सिसोदिया व कांग्रेस के युवा हृदय सम्राट एडवोकेट कुणाल गांधी द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर व क्रिकेट खेल कर किया गया है। क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजको द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए गौतम सिसौदिया ने कहा की हमारे देश में क्रिकेट के प्रति जुनून की कोई सीमा नहीं है खिलाड़ी ही देश व अपने क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाते हैं। वही एडवोकेट कुणाल गांधी ने अपने संबोधन में क्रिकेट की दोनो टीमो को शुभकामनाएं प्रेषित की और कहां की  इस तरह के टूर्नामेंट से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट के संरक्षक जैद बिन महताब, अध्यक्ष शुएब मंसूरी, महामंत्री शुएब बाबा, कोषाध्यक्ष शोबी खान, सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow