
बढ़ापुर: सोशल नेटवर्किंग साइट पर नगर की बेटियों को लेकर अश्लील टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर नगर के सभासद ने थाना बढ़ापुर में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर नगर की दो लड़कियों की वीडियो के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर पोस्ट करने वाले एकाउंट्स के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर नगर के सभासद दानिश अली द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र थाना बढ़ापुर में दिया गया जिसमें बताया गया कि सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर सना परवीन के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है जिस पर नगर बढ़ापुर को बदनाम करने की नीयत से दो लड़कियों की वीडियो लगाकर अश्लील एवं अशोभनीय टिप्पणी की गई है। जिस कारण नगर की जनता में रोष व्याप्त है इसी कारण नगर के कई युवाओं के साथ थाना बढ़ापुर पहुंचकर अकाउंट यूजर के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र थाना बढ़ापुर में दिया गया है। प्रार्थना पत्र देने वालों में सभासद दानिश कुरैशी,सभासद पति फरहान उर्फ गुड्डू, सखावत,शरफत नबील कुरैशी, गुलशाद आदि लोग शामिल रहे।
इस बाबत थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह द्वारा बताया गया कि उन्हें तहरीर की जानकारी मिली है। जिला मुख्यालय आने के कारण पूरी जानकारी नही है। जल्द ही जांच कर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal