
नजीबाबाद…. नगर पालिका क्षेत्र में मौजूद बैंकों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर नगर पालिका ने संबंधित बैंकों को नोटिस भेजने का फैसला किया है।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष इंजीनियर lइंजीनियर मौअज्जम को दिए एक ज्ञापन में अवगत कराया कि नगरपालिका नजीबाबाद के क्षेत्र मे आने बाले कई बैंको द्वारा ग्राहको को कोई पार्किग की व्यवस्था नही दी गई है जिस कारण बैंको मे आने जाने बाले अपने वाहनो को बैंको के बाहर सड़क पर खडा कर देते है जिस कारण सडक पर अतिक्रमण हो जाता है तथा इस कारण हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है वही जाम भी लग जाता है।
आरटीआई कार्यकर्ता ने इस संबध मे नगरपालिका नजीबाबाद के क्षेत्र में आने बाले उन बैंको के विरूद्ध कार्यवाही के आदेश जारी करने की मांग नगर पालिका अध्यक्ष से की जो अपने ग्राहको को पार्किंग की सुविधा ना देकर सड़क पर अतिक्रमण को
बढावा दे रहे है। नगर पालिका अध्यक्ष ने इस संबंध में संबंधित बैंकों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वाशन दिया है। उधर इस संबंध में नगर पालिका परिषद ने शिकायत के संबंध में संबंधित बैंकों को नोटिश भेजने का फैसला किया है। इस अवसर पर शानू सैफी, महताब इंजिनियर आदि भी उपस्थित थे
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal