
ऑनलाइन आवेदन कर अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए ठोकी ताल
नजीबाबाद। नगर के मोहल्ला मकबरा निवासी युवा कांग्रेसी नेता अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर ताल ठोक दि है।
बताते चले की यूथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु चुनाव करवाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में स्थानीय निवासी कांग्रेस के ऊर्जावान युवा नेता अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने यूथ कांग्रेस नजीबाबाद विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन पत्र ऑनलाइन भर दिया है। अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि वह काफी लंबे समय से कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरे लिए चुनाव मुद्दा नहीं है बल्कि पार्टी के लिए काम मुद्दा है। उन्होंने सभी से उन्हें वोट और सपोर्ट करने की अपील की। इस अवसर पर एम अकरम खां, रईस कुरैशी, अमजद सिद्दीकी, शारिब अंसारी एडवोकेट, नईमूल अख्तर, नदीम फारुकी, फ़राज़ एडवोकेट, रिहान नवाज, पारुल गौतम, सलीम कुरैशी, हिफजुर रहमान, रिहान जमाल अंसारी, वसीम अख्तर, राकेश शर्मा, नईम, वसीम अहमद, मोहम्मद दानिश, राकिब खां, नूरुल सैफी, तुषार, सौरभ, रजत आदि ने अभिनव अग्रवाल को अपना आशीर्वाद व समर्थन देते हुए अग्रिम बधाई दी।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal