
बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई के काम को ग्राम प्रधान ने जेसीबी से कराकर मनरेगा के कार्ड धारकों का काम ही छीन लिया। जिसके बाद मजूदरों द्वारा उपजिलाधिकारी नगीना के यहाँ शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई। बताया जा रहा है कि तालाब की खुदाई के बाद दूसरी पंचायत के मनरेगा मजदूरों को लगाकर अपने किये पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मिठ्ठोपुर में ग्राम प्रधान ने अपनी हट धर्मिता दिखाते हुए मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाब की खुदाई के कार्य को रातों रात जेसीबी चलाकर कार्य को पूरा कर डाला। सवेरे मजदूरी पर पहुँचे मनरेगा मजदूरों ने देखा तो तालाब की खुदाई कार्य पूरा हो चुका था। जिस कारण मनरेगा जॉबकार्डधारीयों ने जमकर हंगामा काटा। बताया जा रहा है जिसके बाद ग्राम प्रधान उमा देवी के प्रतिनिधि के रूप में काम करने वाले उनके देवर ने जॉबकार्ड धारकों को धमकाने की कोशिश की परन्तु मजदूरों ने अपने हक की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक में जब इसकी शिकायत की तो जेई देवेंद्र सिंह द्वारा उनको मनाने की कोशिश शुरू की गई। जिसके चलते हुए देवेंद्र सिंह द्वारा दूसरी ग्राम पंचायत के मनरेगा कार्ड धारक मजदूरों को बुलाकर अपने किए पर पर्दा डालने के लिये जेसीबी मशीन के कार्य को पुनः अस्तित्व में लौटाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। साथ ही ग्राम प्रधान के आवास पर मजदूरों के साथ वार्ता शुरू हो गई जिसके चलते हुए देवेंद्र कुमार द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूरों को उनके खाते में 10 दिन के बजाय 11 दिन की मजदूरी डालने का लालच दिया गया जिस पर मनरेगा मजदूर तैयार नहीं हुए इसके बाद दर्जनों की संख्या में एकत्रित हुए मजदूरों ने अपनी मांग उप जिला अधिकारी नगीना शैलेंद्र कुमार के सामने रखी उप जिलाधिकारी को प्रेषित शिकायती पत्र में मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूरों ने बताया कि वह ग्राम पंचायत मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूर है तथा हर समय काम करने के लिए तैयार हैं इसके बावजूद ग्राम प्रधान उमा रानी व टी ए देवेंद्र कुमार व मेट फइम ने हम साज होकर ग्राम पंचायत में जो नया तालाब मनरेगा से कार्य करने के लिए विभाग में दिया था उसे तालाब पर जेसीबी द्वारा कार्य कर दिया गया है जिससे सारे मनरेगा मजदूरों को कार्य नहीं मिल पाया सारे मजदूर मजदूरी को तरस रहे हैं जब सारे मनरेगा मजदूर ग्राम प्रधान के पास अपने हक के लिए गए तो उन्होंने कहा जो आपसे हो वह कर लो मैं जेसीबी से कार्य कर दिया है यूपी जिला अधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में सुमन अमरदीप सिंह देवराज सिंह सुशील राकेश महिपाल नीतीश विकास कर्मवीर अनिल पुरुषोत्तम सिंह राहुल कुमार पूनम नरेंद्र डिंपल आदि लोगो के हस्ताक्षर शामिल थे।
इस बाबत उप जिलाधिकारी नगीना शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूर उनके पास अपनी समस्या लेकर आए थे जिसके लिए उनके द्वारा खंड विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal