
बढ़ापुर: स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए थाना बढ़ापुर पर तैनात स्टॉफ ने श्रम दान करते हुए थाना प्रांगण में साफ सफाई की गई। इसके अतिरिक्त स्थानीय पंचायत द्वारा भी श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया गया।
एक अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के रूप में मनाने के लिये आमजन से की जाने वाली अपील के बाद लोगो ने स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में रविवार को सवेरे थाना बढ़ापुर के प्रांगण में थाना बढ़ापुर में तैनात समस्त स्टाफ़ ने थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया जिसके चलते हुए थाना प्रांगण में पुलिस कर्मियों द्वारा श्रम दान करते हुए थाना बढ़ापुर को साफ सुथरा बनाया गया। जबकि दूसरी औऱ स्थानीय पंचायत प्रशासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा के बैनर तले श्रम दान अभियान चलाकर स्थानीय पंचायत कार्यालय से ईदगाह आदि मार्गों पर साफ सफाई की गई। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत सफाईकर्मियों के साथ नवगठित बोर्ड के सदस्य,एड0 श्याम सिंह कश्यप, राहुल कश्यप आदि भी मौजूद रहे। जबकि पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों नीरज,योगेश,मुनेश,अरविंद,हरीश आदि ने भी श्रम दान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal