
नजीबाबाद। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वसीम अख्तर के आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वाधीनता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद मसूरिया दिन पासी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सिराजुद्दीन खान को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला महासचिव सलाउद्दीन सैफी, एम अकरम खां एडवोकेट, रईस कुरैशी, वसीम अख्तर, अमजद सिद्दीकी, नईमुल अख्तर,शारिब अंसारी, अभिनव अग्रवाल, नदीम फारुकी, शराफत चौधरी, हिफजुरहमान फरीदी, इकबाल गैस वाले, ताबिश कुरैशी, सलीम कुरैशी, फराज एडवोकेट, राकेश शर्मा, रिहान जमाल आदि लोग रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal