
बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के अंतर्गत बढ़ापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना बढ़ापुर ले आई। जहाँ पर पुलिस द्वारा उपजिलाधिकारी नगीना को रिपोर्ट भेजने की बात कही गई है।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर में शुक्रवार को सवेरे बढ़ापुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव निवासी एक व्यक्ति मिट्टी का अवैध रूप से खनन कर रहा है। सूचना पाकर बढ़ापुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँच कर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना बढ़ापुर ले आये। बताया जा रहा है ट्रैकटर स्वामी द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसके द्वारा उपजिलाधिकारी नगीना के यहां से मिट्टी के खुदान की परमिशन कराई गई है। जिस कारण उसके द्वारा कोई भी अवैध कार्य नही किया गया है। मामला को उलझता देख बढ़ापुर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को थाना प्रांगण में खड़ा कर दिया।
थानाध्यक्ष बढ़ापुर सुदेशपाल सिंह द्वारा बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर ट्रैकटर ट्राली को कब्जे में लिया गया है। जिसकी सूचना उपजिलाधिकारी नगीना को भेज दी गई है। उनके द्वारा जांच उपरांत विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal