
विगत माह पूर्व घर मे हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी थाना पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
जनपद हरिद्वार के थाना रानीपुर संतोषी पत्नी राकेश सिंह ने 15 जून 2023 को स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि विगत चार मई 2023 को वह अपने बच्चों के साथ स्कूल के लिए निकली थी, मेरे पति भी कार्यालय चले गए थे, जब मैं दिन में अपने बच्चों के साथ घर आई तो मैने देखा कि घर का सभी सामान बिखरा हुआ पड़ा है, अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा था जिसमे से सोने व चांदी के जेवरात और लगभग दस हज़ार की नगदी गायब थी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के कई माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने घटना का खुलासा नहीं किया और न ही चोरों को पकडने के लिए कोई प्रयास किया। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से घटना के खुलासे की मांग की है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal