Breaking News
Home / Latest News / जलालाबाद फ्लाईओवर ब्रिज की मरम्मत का मामला पूर्व में मरम्मत करा चुका विभाग अब कह रहा है कि पुल हमें स्थानांतरित नहीं हुआ 

जलालाबाद फ्लाईओवर ब्रिज की मरम्मत का मामला पूर्व में मरम्मत करा चुका विभाग अब कह रहा है कि पुल हमें स्थानांतरित नहीं हुआ 


जलालाबाद फ्लाईओवर ब्रिज की मरम्मत का मामला पूर्व में मरम्मत करा चुका विभाग अब कह रहा है कि पुल हमें स्थानांतरित नहीं हुआ
1… आरटीआई कार्यकर्ता ने पुन राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को अवगत कराया
नजीबाबाद… फ्लाईओवर ब्रिज की मरम्मत के संबंध में पूर्व में निविदा मांग चुका राष्ट्रीय राजमार्ग अब कह रहा है कि उक्त पुल विभाग को स्थानांतरित नहीं हुआ है।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे एक शिकायती पत्र में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 484 जलालाबाद फ्लाईओवर ब्रिज की मरम्मत की मांग की थी जिस पर राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक राजकुमार नागरवाल ने स्पष्ट कर दिया था कि अभी तक यह पुल यूपी सेतु निगम द्वारा हमें स्थानांतरित नहीं किया गया है परियोजना निदेशक की रिपोर्ट पर आपत्ति व्यक्त करते हुए आरटीआई कार्यकर्ता ने पुन राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजी एक शिकायत में कहां की वर्ष 2019 में जब उक्त फ्लाई ओवर ब्रिज की मरम्मत के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग 119 के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को अवगत कराया गया था तो तत्कालीन परियोजना निदेशक दिनेश कुमार चतुर्वेदी ने लिखित में बताया था कि पुल मे हो रखें गहरे गहरे गड्ढों को भरने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है इसी पत्र का हवाला देते हुए आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा कि पूर्व में जब निविदा आमंत्रित की गई थी तो उससे स्पष्ट है कि उक्त फ्लाईओवर ब्रिज यूपी सेतु निगम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को स्थानांतरित किया जा चुका था परंतु अब स्थानांतरित ना होने की बात कहकर गुमराह किया जा रहा है तथा जनमानस के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है आईटीआई कार्यकर्ता ने पूरे प्रकरण की जांच करा कर उचित कार्रवाही करने तथा पुल की मरम्मत कराए जाने की मांग की है ताकि जनमानस का जीवन सुरक्षित रह सके और वह सुरक्षित आवागमन कर सके।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow