
संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम और शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय व माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म देवदास के संगीतकार इस्माइल दरबार को कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। मुम्बई के अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में हुए इस अवार्ड शो में लिजेंड्री सिंगर उदित नारायण, निर्माता धीरज कुमार, दिलीप सेन, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, एसीपी बाजीराव महाजन, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।
सुभाष घई की फ़िल्म किसना के संगीतकार इस्माइल दरबार ने बताया कि कृष्णा चौहान बधाई के हकदार हैं कि वह लगातार अवार्ड शोज़ करते रहते हैं। मुझे उनकी हिम्मत, उनके जज़्बे, उनकी मेहनत पर पूरा भरोसा है। केसीएफ द्वारा प्रस्तुत महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023 का भव्य रूप से पुरुस्कार समारोह किया गया।
बता दें कि इससे पहले इस्माइल दरबार को डॉ कृष्णा चौहान लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023 से भी नवाज चुके हैं।
इस्माइल दरबार का कहना है कि कृष्णा चौहान अवार्ड करवाने के साथ ही समाज सेवा और मानव सेवा का सराहनीय कार्य करते रहते हैं। वह सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। अपने सभी अवार्ड समारोह में वह समाज सेवकों, बिज़नेसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी सम्मान से नवाजते हैं।

गौरतलब है कि डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि संगीतकार इस्माइल दरबार ने कई सुपरहिट फिल्मों में अनमोल संगीत देकर दर्शकों को ऐसे गाने दिए जो हमेशा याद किये जाएंगे। हम दिल दे चुके सनम का गीत तड़प तड़प के लोगों को आज भी इमोशनल कर देता है। संजय लीला भंसाली की 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम में इस्माइल दरबार ने ऐसा संगीत दिया कि लोग आज भी उस फिल्म के गीतों के दीवाने हैं। इस फिल्म के सभी गानों को बेहद पसन्द किया गया। चाहे उसका टाइटल गीत हो, निम्बूडा गीत हो, तड़प तड़प के गीत हो सभी गीत श्रोताओं के दिल मे बसा हुआ है।
इस्माइल दरबार को उस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।
इस ब्लॉकबस्टर सिनेमा के बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की 2002 में आई फिल्म देवदास में संगीत दिया जिसके म्युज़िक ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीता।
कृष्णा चौहान जल्द ही अपनी फिल्म आत्मा डॉट कॉम के गाने रिकॉर्ड करके उसका मुहूर्त करने जा रहे हैं। 2 दिसम्बर को वह बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2023 का आयोजन करने जा रहे हैं।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal