
युवक का शव सड़क किनारे मिलने पर फैली सनसनी
परिवार वाले को सूचना मिलते ही परिवार वालों में मचा कोहराम
रिर्पोट नसीम अहमद
स्योहारा। नूरपुर-स्योहारा मार्ग हरौली मौड पर युवक का शव सड़क किनारे मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े युवक का शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा।
थाना क्षेत्र स्योहारा के गाँव बुढनपुर का मृतक अरुण कुमार उर्फ सोनू पुत्र हुकम सिह 32 वर्षीय कल अपनी भैंस के लिए चारा लेने के लिए घर से निकला था। तब शाम तक घर नहीं पहुंचा। तो परिजनों ने रात में काफी तलाश की की। लेकिन नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि मृतक अरुण कल घर से सुबह के समय बाइक से भैंसों के लिए चारा लेने के लिए निकला था। लेकिन उसे समय मौसम खराब भी हो गया। परिजन घर पर शाम तक इंतजार करते रहे। लेकिन जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने रात को काफी ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मिला। लेकिन जब सुबह के समय परिजनों को सूचना मिली तो घर में मातम छा गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक अरुण अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्र अधिकारी भारत सिंह सोनकर,थाना प्रभारी स्योहारा धीरज कुमार सोलंकी आदि पुलिस बल मौजूद रहा।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal