
बढ़ापुर: नगर में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान रामबारात धूमधाम से निकाली गई। रामबारात में अखाड़े में कलाकारों ने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शुक्रवार को नगर में रामबारात बड़े हर्सोल्लास के निकाली गई। रामबारात का शुभारंभ नगर के श्री शिव बड़ा मन्दिर से संदीप गिल्होत्रा व ठाकुर रामपाल सिंह द्वारा विधि विधान से पूजन कर किया गया। जिसके पश्चात रामबारात नगर के मुख्य बाजार से होते हुए सब्जीमंडी चौराहा,चुन्नी वाला मन्दिर,आर्य इंटर कॉलेजों चौराहा, होते हुए अपने गंतव्य के लिये रवाना हो गई। रामबारात को नगर में कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई थी। इसके अतिरिक्त जगह जगह रामबारात पर पुष्पवर्षा कर रामबारात का शुभारंभ किया गया। राम बारात में सबसे आगे बजरंग बली का अखाड़ा चल रहा था। जिसका नेतृत्व उस्ताद रोहताश कश्यप खलीफा प्रमोद कर्ण कर रहे थे। इसके पीछे सुसज्जित रथ पर सवार राम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघन के रूपी बालक लोगों को आकर्षित कर रहे थे। जिसके पीछे हनुमान,गणेश,लक्ष्मी, विष्णु,राधा कृष्ण,पार्वती,भोले शंकर,व माँ काली की झांकी मौजूद थी। जुलूस का नेतृत्व लाला ओमेंद्र गुप्ता प्रबन्धक बड़ा शिव मंदिर,अनुज गोयल,ठाकुर चन्द्रपाल सिंह,राजपाल,अंकित गुप्ता,सुरेंद्र कर्णवाल, दीनदयाल गुप्ता,भीम सिंह कश्यप कर रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष सुमित राठी भारी पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ मौजूद थे। जबकि राजस्व विभाग की औऱ हल्का लेखपाल बेनीराम,लेखपाल अवधेश कुमार भी जुलूस में मौजूद रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal