Breaking News
Home / Latest News / गढ़मलपुर फ्लाई ओवर ब्रिज से उच्च क्षमता की विधुत लाइट गायब होने की जॉच मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर करेंगे 

गढ़मलपुर फ्लाई ओवर ब्रिज से उच्च क्षमता की विधुत लाइट गायब होने की जॉच मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर करेंगे 


गढ़मलपुर फ्लाई ओवर ब्रिज से उच्च क्षमता की विधुत लाइट गायब होने की जॉच मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर करेंगे
नजीबाबाद…. रायपुर मार्ग स्थित गढ़मलपुर रेलवे क्रासिंग पर बने फ्लाईओवर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइट गायब होने की जांच मुख्य विकास अधिकारी करेंगे।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में शासन को भेजी एक शिकायत में अवगत कराया था कि रायपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 480 गढ़मलपुर में बने फ्लाई ओवर ब्रिज की विधुत लाइट रात को नहीं जलती है तथा उच्च क्षमता की विद्युत लाइट गायब है जिससे आमजन की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है शिकायत के संबंध में यूपी सेतू निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक गाजियाबाद डी के गुप्ता और उप परियोजना प्रबंधक यांत्रिक ईकाई गाजियाबाद ए के सिंह ने सयुक्त रूप से जॉच मे बताया था कि उक्त फ्लाई ओवर ब्रिज की विधुत सामग्री पूर्व में विभाग के अवर अभियंता द्वारा 30 मई 2017 को  तत्कालीन ग्राम पंचायत को सुपुर्द की गई थी जिसमे स्टील पोल की कुल संख्या…33, ब्रेकिट की कुल संख्या…33, पोल पर ब्रेकिट में लगी 250 वाट की बजाज मेक मॉडल आईoपी 66 हाई प्रेशर सोडियम फिटिंग की कुल संख्या…33 थी उधर बीते दिनों आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ को पुन अवगत कराया गया शिकायत में  मौके पर कम क्षमता की लाइटें लगी होने तथा उच्च क्षमता की लाइटें गायब की बात कही गई थी है  इसी परिपेक्ष में शासन से जॉच के आदेेश जिलाधिकारी बिजनौर को दिए गए जिस पर जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर को दी है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow