Home / Latest News / जलालाबाद फ्लाईओवर ब्रिज की मरम्मत का मामला, एनएच के परियोजना प्रबंधक ने झूठी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी

जलालाबाद फ्लाईओवर ब्रिज की मरम्मत का मामला, एनएच के परियोजना प्रबंधक ने झूठी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी


जलालाबाद फ्लाईओवर ब्रिज की मरम्मत का मामला, एनएच के परियोजना प्रबंधक ने झूठी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी
नजीबाबाद… जलालाबाद फ्लाईओवर ब्रिज के मरम्मत का कार्य शुरु होने की झूठी रिपोर्ट जिला प्रशासन को देने पर आपत्ति जताई गई है।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को अवगत कराया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग 119 जलालाबाद में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 484 पर बने फ्लाईओवर ब्रिज की हालतखस्ता होने से आमजन को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पुल की सड़क पर गड्ढे होने तथा लोहे की रेलिंग में गैपिंग आने से दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है तथा हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है इसी परिपेक्ष में जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग से रिपोर्ट मांगी थी जिस पर राष्ट्रीय राजमार्ग  के परियोजना निदेशक राजकुमार नागरवाल ने जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल को प्रेषित रिपोर्ट में कहां की मौके पर मरम्मत कार्य चल रहा है तथा इस संबंध में कुछ मरम्मत के फोटो भी प्रशासन को दिए गए हैं
उधर आरटीआई कार्यकर्ता का इस संबंध मे कहना है कि उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय से गुरुवार को टेलीफोन आया था कि संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग ने मरम्मत कार्य शुरू होने की रिपोर्ट प्रेषित की है जिस पर आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा था कि अगर मरम्मत कार्य चल रहा है तो यह खुशी की बात है उधर शुक्रवार को मौके पर कार्य न देख आरटीआई कार्यकर्ता ने पुन शासन को अवगत कराने का फैसला किया है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Ice We Built

🔊 पोस्ट को सुनें Ice We Built I know. I’m being vague and naive I …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow