
नजीबाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर की पुष्पांजलि अर्पित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह के न्यू लक्ष्मी नगर आवास पर आज देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा से उसके चित्र पर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि भारत में एकमात्र ऐसी दृढ़ इच्छा शक्ति वाले नेता सरदार वल्लभभाई पटेल जी रहे जिन्हें देशवासियों ने लौह पुरुष के सम्मान से सम्मानित किया उनकी जयंती 31 अक्टूबर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए उन्होंने गृहमंत्री की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए अपने राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में अलग अपनी पहचान स्थापित की इस अवसर पर अरविंद विश्वकर्मा, डॉ रितेश सेन, राशन डीलर संघ के अध्यक्ष मनोज राठी, चौधरी ईशम सिंह,कृष्ण पाल सिंह, सुमित गुर्जर, युवी चौधरी आदि उपस्थित रहे
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal