
बढ़ापुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बढ़ापुर इकाई की मासिक बैठक में व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिये जोर दिया गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बढ़ापुर इकाई की एक मासिक बैठक कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों के उत्पीड़न तथा व्यापारियों की परेशानियों पर विचार विमर्श कर दुकानों से चोरी कर व्यापारियों को नुकसान पहुचाने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ साथ व्यापारी की सुरक्षा के उद्देश्य से अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त किसी भी दुकानदार का अधिकारी द्वारा उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाएगा। इसके साथ व्यापारियों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिये पुलिस अधीक्षक के निर्देश के दृष्टिगत कैमरे लगवाये जाने की बात बैठक में मुख्य रूप से रखी गई। जिसमे कईं व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही गई। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष गुलज़ार मलिक की अध्यक्षता व मुंशी मुख्तार के संचालन में आयोजित बैठक में अंकुर अग्रवाल,मेराजुद्दीन,मोनू अग्रवाल,हाफिज जमशेद,दिलारामपाल,प्रशांत प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal