Home / Latest News / गुलदार शुक्रवार को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया

गुलदार शुक्रवार को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया


बढ़ापुर:  एक दिन पहले गांव हसन अलीपुर धर्मा उर्फ खत्री वाला में 13 वर्षीय अबोध बालक का शिकार करने वाला  गुलदार शुक्रवार को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार के पकड़े जाने से आक्रोशित ग्रामीण गुलदार को मारने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुँची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल पिंजरे में बंद गुलदार गांव से निकाला। गुलदार के पकड़े जाने की खबर से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
       थाना क्षेत्र के गांव खत्री वाला में गुरुवार को गुलदार गांव निवासी पदम सिंह के 13 वर्षीय पुत्र जिगर को घर से उठा कर ले गया था। जिसको घर के पीछे गन्ने के खेत में ले जाकर उसके शव को नोंच कर खा गया था। सूचना पर पहुँचे अधिकारियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। परन्तु भीड़ को समझाने के बाद जिगर के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया था। गुरुवार की रात्रि उक्त गुलदार वापस किशोर के शव को खाने के लिए उसी स्थान पर पहुंचा और वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया।सवेरे गुलदार को पिंजरे में कैद देख ग्रामीणों ने गुलदार को पिंजरे में ही मारने की बात कहनी शुरू कर दी। पिंजरे में बंद गुलदार को मारने की बात सुनकर वन विभाग के कर्मचारी के होश उड़ गए जिसके बाद कर्मचारियों ने बढ़ापुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुमित राठी तत्काल मौके पर पहुँचे औऱ मौके पर मौजूद ग्रामीणों को समझाने में जुट गए। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग के कर्मचारी आनन-फानन में मौका मिलते ही पिंजरे में बंद गुलदार  को तुरंत ही वाहन में लादकर ले गए। गुलदार के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
   इस संबंध में  डीएफओ अरुण  कुमार ने बताया कि पिंजरे में कैद होने वाला गुलदार वही है जिसने एक दिन पूर्व जिगर को अपना शिकार बनाया है  गुलदार के पकड़े जाने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।परमिशन मिलने पर अग्रिम कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

I LOST YOU

🔊 पोस्ट को सुनें I LOST YOU I lost you once; I lost me, too, …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow