
(आतिफ जैदी)
नांगल सोती। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर मैं चैन में गन्ना डालकर पैराई सत्र का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह द्वारा गन्ना प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत होने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। शनिवार को मिल के शुभारंभ पर पंडित राजेंद्र प्रसाद ने पूजा अर्चना की, मुख्य यजमान चीनी मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने चैन में गन्ना डालकर पैराई सत्र का शुभारंभ किया, सर्वप्रथम गन्ना तौल के लिए बेल बुग्गी से गन्ना लेकर आए किसान सबलपुर वितरा निवासी सुशील कुमार, ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए जट बहादरपुर निवासी धर्मपाल सिंह, व करीमपुर नंगली क्रय केंद्र से गन्ना लेकर आए ट्रैक्टर ट्राली चालक सुनील कुमार को नरपत सिंह ने सम्मानित किया गया, दो दिनों से चल रहे हैं मिल परिसर में गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के समापन पर लंगर का आयोजन किया गया, इस मौके पर आसवनी उपाध्यक्ष जेपी त्रिपाठी, अतेंद्र शर्मा, गन्ना महाप्रबंधक विकास पुंडीर, अतुल कुमार, कुलदीप सिंह, अर्जुन कौशिक, कुलबीर सिंह, ब्रजवीर सिंह, ब्रजराज सिंह,नीतू चौधरी, रोबिन सिंह, आदि मिल अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
यह किसान किए गए सम्मानित – अलीपुर नंगला निवासी सुभाष चंद। *तिसोतरा निवासी शिव ध्यान सिंह। *रायपुर बेरिसाल निवासी विपिन कुमार।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal