Breaking News
Home / Latest News / पुलिस ने बन्दूक बेचने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया

पुलिस ने बन्दूक बेचने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया


बढ़ापुर: स्थानीय पुलिस द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र के समीप 12 बोर की अवैध देशी बन्दूक व एक जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर  थाना धामपुर के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी बन्दूक बेचने वाले व्यक्ति को भी पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों का सम्बंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
                 बढ़ापुर पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मौजा कांशीवाला में डेरे पर एक व्यक्ति को अवैध बन्दूक के साथ देखे जाने की मुखबिर द्वारा सूचना दिए जाने के बाद बढ़ापुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक विनोद कुमार मुख्य आरक्षी आशीष कुमार,प्रविंद्र कुमार,सुमित पंवार,मोहम्मद इशहाक आरक्षी राजेश कुमार के साथ मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर पहुँचे जहाँ पर मौजूद व्यक्ति को पकड़ने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम शाहिद पुत्र शब्बीर निवासी मोहल्ला सतियान कस्बा व थाना बढ़ापुर बताया। खोजबीन करने पर बढ़ापुर पुलिस को उक्त डेरे पर रखी पुराल में से 12 बोर की एक अवैध देशी बन्दूक व 12 बोर का एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस मौके से बरामद बन्दूक व आरोपी को अपने साथ थाना बढ़ापुर ले आई। जहाँ पर आरोपी शाहिद से पूछताछ के दौरान शाहिद ने पुलिस को बताया कि उसने यह बन्दूक थाना धामपुर के अंतर्गत आने वाले गांव नीँदडू निवासी छिम्मन पुत्र शौकत हुसैन निवासी नई कलोनी नई कलोनी नींदडू से 12500 रु में खरीदी थी। आरोपी शाहिद को साथ लेकर बढ़ापुर पुलिस जब नीँदडू पहुँची तो सड़क किनारे खड़े मिले छिम्मन को भी अपने साथ ले आई। सूत्रों की माने तो बढ़ापुर पुलिस ने छिम्मन से जब उक्त बन्दूक के बारे में विस्तार से जानकारी करनी चाही तो आरोपी छिम्मन ने बताया कि उक्त बन्दूक उसको जिस व्यक्ति ने दी थी उसकी कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। अवैध बन्दूक के बेचने व खरीदने की सभी कड़ियों को जोड़ने के बाद बढ़ापुर पुलिस ने रविवार को दोनो आरोपियों का सम्बन्धित धाराओं में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
         थानाध्यक्ष बढ़ापुर सुमित राठी ने बताया कि अवैध बन्दूक के साथ पकड़े गए आरोपी शाहिद व बन्दूक बेचने वाले छिम्मन के खिलाफ धारा 3/5/25शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow