Breaking News
Home / Latest News / संगीत जागृति केंद्र (रिदम् ऑफ आर्ट्स) द्वारा ग़ाज़ियाबाद मे शास्त्रीय नृत्य,संगीत गायन एवं वादन प्रतियोगिता का आयोजन

संगीत जागृति केंद्र (रिदम् ऑफ आर्ट्स) द्वारा ग़ाज़ियाबाद मे शास्त्रीय नृत्य,संगीत गायन एवं वादन प्रतियोगिता का आयोजन


 संगीत जागृति केन्द्र (रिदम ऑफ आर्ट्स ) द्वारा नृत्य एवम संगीत गायन एवम वादन प्रतियोगिता का आयोजन ग़ाज़ियाबाद में बड़े ही धूमधाम से किया गया। आयोजनकर्ता  डॉ. मोनिका कौशिक एवम प्रिया जी  के अनुसार गाजियाबाद एवम आसपास के कई जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।  कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना भार्गव जी(सेवा निवृत्त संगीत  शिक्षिका ), श्री जय प्रकाश जी ( संगीत प्रवक्ता, शम्भू दयाल इंटर कॉलेज, गाज़ियाबाद) ,श्री अजीत जी (संगीत गुरु), एवम श्रीमती सुजाता गोविंद (भारत नाट्यम  गुरु), को संगीत जागृति केन्द्र (रिद् म ऑफ आर्ट्स) ने संगीत के क्षेत्र मे अपना अमूल्य योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम को झंकार  नाम दिया गया जिसमे शास्त्रीय संगीत नृत्य एवम वादन के लगभग 86 प्रतिभागी एवम संगीत व नृत्य के लगभग १५ समूहों को मंच पर अपनी कला प्रदर्शन का अवसर मिला। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। लगभग 18  श्रेणियों मे में परिणाम का विभाजन हुआ।
निर्णायक की भूमिका श्री शिव कांत मिश्रा जी, श्री वीरेन्द्र वर्मा जी, श्री प्रदीप जी, श्रीमती  उष्मिता जी, श्रीमती सविता रावत जी ने निभाई। अतिथि के रूप मे श्री सुरेंद्र कौशिक जी, उमेश भडाना जी, रिया सिंह जी, रोहित राजपूत, डॉ. निधि वर्मा जी, श्रीमती नीता भार्गव जी, श्री प्रवीण बत्रा जी,एड.दीपक गुप्ता जी ,श्री अमित गर्ग जी, श्री तरुण गोयल का विशेष आभार रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती जय श्री जी के माध्यम से हुआ। कार्यक्रम के संचालन मे विशेष रूप से आशीष जी (प्रधानाचार्य विजय पब्लिक स्कूल) श्रीमती प्रिया शर्मा(विजय शिक्षण एवम प्रशिक्षण  संस्थान), स्वाति गुप्ता जी (साहिबाबाद  शाखा प्रमुख रिदम ऑफ आर्ट्स) का सहयोग रहा।
संस्था के संरक्षक डॉ राजकमल शर्मा जी  ने सभी बच्चो को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Syed Rashid Shuttari: The Visionary Entrepreneur Transforming Industries Through KIBO Group of Companies

🔊 पोस्ट को सुनें Syed Rashid Shuttari: The Visionary Entrepreneur Transforming Industries Through KIBO Group …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow