
नजीबाबाद। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने सकल अग्रवाल समाज नहटौर के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता व समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जनपद बिजनौर में लाखों रुपए की कीमत से बना महाराजा अग्रसेन जी का प्रथम दिव्य रथ लाने पर उन्हें बधाई दी। संगठन के जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि सकल अग्रवाल समाज नहटौर द्वारा महाराजा अग्रसेन जी का लाखो की कीमत का अपना निजी रथ लाये ये हमारे अग्रवाल समाज के लिए बहुत ही गर्व बात है। सकल अग्रवाल समाज नहटौर ने समाज के प्रति बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया है। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर परिवार सकल अग्रवाल समाज नहटौर के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता व समस्त पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण का अभिनंदन व्यक्त करता है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal