
बढ़ापुर: यातायात महा के अंतर्गत सड़क पर फर्राटा भर रहे इस वाहन चालकों ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट चलने वाले लोगों को पुलिस ने चालान काट कर चेतावनी दी है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान मील में गन्ना लेकर जा रहे ओवरलोडिंग ट्रकों के भी चालान किये गए।
यातायात माह से शुरू होते हैं पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले सड़क पर फर्राटे भरने वाले, विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखकर लोगों को भ्रमित करने वाले बिना सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम इस्लामाबाद चौराहा,थाना बढ़ापुर,आर्य इंटर कॉलेज चौराहा आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों लोगों के चालान काटे गए। आमजन में यातायात के नियमों का पालन करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है जिसके चलते हुए वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है। परंतु नियमों के अनदेखी करने वाले लोगों पर पुलिस चालान का चाबुक जमकर चला रही है। मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान गांव इस्लामाबाद चौराहे पर स्थानीय पुलिस द्वारा मिल में गन्ना लेकर जा रहे ओवरलोड ट्रैकों का भी चालान किया गया। मिल में गन्ना लेकर जा रहे हैं ट्रैकों का चालान काटने की बात सुनकर मिल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि ओवरलोड गन्ना भरकर ले जाने वाले यह ट्रक कई बार हादसों का सबब बन जाते हैं। थाना बढ़ापुर पुलिस द्वारा नवंबर माह में लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाने की बात कही गई है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal