Breaking News
Home / Latest News / बाल गृहों के हालात पर HC सख्त, कहा- जेल से भी बदतर, न साफ हवा न सूरज की रोशनी

बाल गृहों के हालात पर HC सख्त, कहा- जेल से भी बदतर, न साफ हवा न सूरज की रोशनी


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के बाल गृहों की खस्ता हालत पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा है कि बाल गृहों में रह रहे बच्चों को न तो पौष्टिक आहार मिल रहा और न ही उन्हें सूरज की रोशनी, न ही ताजी हवा ही मिल रही। कोर्ट को सरकार के वकील ने प्रदेश सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
कोर्ट ने इसे अपर्याप्त मानते हुए सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग से हलफनामा मांगा है। यह आदेश चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर तथा जस्टिस अजय भनोट की खंडपीठ ने कायम जनहित याचिका पर दिया है।
अपर महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी और अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता रामानंद पांडेय ने कोर्ट को बताया कि सरकार इस मामले में गंभीर है और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। इस पर कोर्ट ने कहा था कि बाल गृहों की स्थिति जेलों से भी बदतर है। यह स्थिति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21के तहत नागरिकों को मिले मौलिक अधिकारों का हनन है।
कोर्ट ने बाल गृहों की कमियों को तुरंत दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि मामले की अगली सुनवाई पर महिला एवं बाल विकास विभाग यूपी के प्रमुख सचिव बाल गृहों का अवलोकन कर बच्चों की संख्या, बाल गृहों की संख्या बताएं और उसके स्थिति में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी व्यक्तिगत हलफनामा दें।
कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाल गृहों की स्थिति में सुधार के लिए कुल नौ बिंदुओं पर सुझाव मांगा है। इसके साथ ही कहा कि बालगृहों के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यूपी सरकार उसके सुझावों पर तुरंत कार्रवाई करे।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow