
सुनो जी,,, 



जब दोनों एक छत के नीचे रहते है
जब दुनिया नारियों की समानता की बात कहते है।
तो फिर हमारे लिए ही दोहरा मापदंड क्यों अपनाते हो
हमसे कभी हुई देरी पे बात का बतंगड़ क्यों बनाते हो
क्यों नहीं सोचते,आप कौन सा दूध के धुले हो
आप भी तो अक्सर लेट लतीफ घर आते हो।
हमें घर आने में देरी हुई तो हमसे कई एक तीखे सवाल
शक के दायरे में सिर्फ हम और घर में बवाल ही बवाल
और सुनिए,,, 



हमें दो आशियाने की भला क्या जरूरत
जब दोनों आशियाना अपने लिए पराई है
जिस घर में जन्म ली उसी घर की मेहमान है
जिस घर ने हमें लक्ष्मी समझ के ब्याही
उसी घर के लिए हरजाई हैं।
सुनो जी,,,और एक बात का जवाब दीजिए
जब कोई लड़की किसी लड़के से सार्वजनिक जगह में
बात करे तो हर कोई उसे ऐसे घूरता है जैसे गुनाह की है
पर कोई लड़का किसी लड़की को छेड़े तो सब खामोशी से
अंधे बन जाते है जैसे लड़की ने ही गलती सरेराह की है।
और सुनिए ,,,,आप भी तो पड़ोसी दीदी से खूब बतियाते हैं
हम उनके शौहर से बात करें तो क्यों हमसे खार खाते हैं
उन्होंने आहिस्ता बोला ,,,
अपने दिल का राज खोला
नारी की इज्जत उस तरबूज़ के समान है
छुरी तरबूज पे गिरे या तरबूज छुरी पे, होता तरबूज को ही नुकसान है
वैसे ही नारियों की ही इज्ज़त होती लहूलुहान है।
नारियों की अस्मत लूटने वाला बेखौफ घूमता है
और जिनकी अस्मिता तार तार हो वहीं हो जाती बदनाम है
नारियों की कोई नही सुनता क्योंकि ये देश पुरुष प्रधान है।
शिखा.. 



PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal