
बाल सदन मोंटेसरी स्कूल नजीबाबाद मे आज धनतेरस पर ” मेरी माटी मेरा देश ” प्रतियोगिता के अंतर्गत बच्चों ने मिट्टी से बहुत ही खूबसूरत मॉडल, पृथ्वी, इंद्र धनुष, स्कूल का मॉडल, कुर्सी,मेज,पटाखे, फल मिठाई आदि मिट्टी से बनाकर उन्हें रंग कर बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया
यह प्रतियोगिता दो चरणों में रखी गई l सीनियर वर्ग में शमून क्लास 5th ने पर्वत श्रृंखला बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, आर्यन क्लास 8th ने बालसदन स्कूल का मॉडल बनाकर द्वितीय स्थान, तथा जैनब क्लास 7th ने पृथ्वी का मॉडल बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया
……. वहीं जूनियर वर्ग में आराध्या प्रजापति क्लास फर्स्ट ने मोर के मॉडल में दिया बनाया और प्रथम स्थान प्राप्त किया, जुवेरिया क्लास थर्ड ने फ्लावर पॉट बनाकर दूसरा स्थान और यश क्लास फोर्थ ने टेडी बेयर बनाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया
…… सांत्वना पुरस्कार के लिए फिरदौस क्लास 7th और अंशिका क्लास 8th के मॉडल को चुना गया

……. इसी क्रम में आज धनतेरस पर भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की झांकी भी प्रस्तुत की गई जिसे सबसे अधिक सराहा गया
…….. इस झांकी में भव्या क्लास सेकंड ने सरस्वती माता, सिद्धि कौशिक क्लास एल के जी ने लक्ष्मी माता और आयुष क्लास थर्ड ने गणेश जी की भूमिका मैं अभिनय किया
प्रधानाचार्य किरण बाला ने झांकी के पात्रों का तिलक कर उनके अभिनय की सराहना की और मेरी माटी मेरे देश शीर्षक से हुई प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
इस कार्यक्रम के संयोजन में बाल सदन मोंटेसरी स्कूल की सभी शिक्षिकाओं का पूर्ण योगदान रहा
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

RN TODAY Online News Portal