
बेटियों ने दिखाया हस्तकला का प्रदर्शन, युवाओं में छुपी प्रतिभा को उभारने का कार्य कर रही है आज़ाद फाउंडेशन, आज़ाद फाऊंडेशन द्वारा बालिकाओं व महिलाओं का किया जा रहा है सशक्त
समस्त उत्तरप्रदेश के सात जिलों मे महिलाओं व बालिकाओं को आजाद फाउंडेशन द्वारा सशक्त करने की पहल वर्ष 2013 से की गई जिसके चलते संस्था द्वारा अलीगढ़,गाजीपुर,कासगंज, बनारस, संभल,बिजनौर व दिल्ली में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से बालिकाओ व महिलाओ को रिसाइकल रिड्यूस, बेकरी केक,कंप्यूटर,सिलाई कढ़ाई,ब्यूटीशियन व हस्तशिल्प प्रशिक्षण के माध्यम से हुनरमंद बनाया जा रहा है! संस्था द्वारा सोसायटी के कमजोर वर्ग जिसमे मालिन बस्तियों, अल्पसंख्यक व दलित वर्ग को शिक्षा व कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भार बनाया जाता है

इसके अतिरिक्त कारागार में महिला बन्दियो को भी सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है ताकि एक मजबूत व स्वास्थ्य समाज का निर्माण किया जा सके! संस्था द्वारा शिक्षा से वंचित बालिकाओं को उक्त प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के नित नए अवसर प्रदान किए जा रहे है।
जमालपुर स्थित अलीगढ़ वोकेशनल ट्रेनिंग केंद्र पर उक्त प्रशिक्षण का समापन (6 माह) के प्रशिक्षण के उपरांत हुआ जिसमें उक्त कोर्स की परीक्षा अध्यापिका तबस्सुम खान, शाइस्ता खान, जेबा खान द्वारा कराई गईं!
इस अवसर पर आज़ाद फाऊंडेशन की सचिव शाजिया सिद्धिकी, फरहा खान व खलीद अहमद खान उपस्थित रहे!
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

RN TODAY Online News Portal