Breaking News
Home / Latest News / सीओ व थाना प्रभारी द्वारा नगर में गरीब बेसहारा विधवा महिलाओं के परिवारों को मिठाई फल,फूल आदि देकर त्यौहार मनाया

सीओ व थाना प्रभारी द्वारा नगर में गरीब बेसहारा विधवा महिलाओं के परिवारों को मिठाई फल,फूल आदि देकर त्यौहार मनाया


बढ़ापुर: दीपावली के त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य के साथ साथ पटाखा सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा नगर से बाहर व्यवस्था कर कस्बे में एक अनूठी मिसाल कायम की गई। इसके साथ ही सीओ नगीना व थाना प्रभारी द्वारा नगर में गरीब बेसहारा विधवा महिलाओं के परिवारों को मिठाई फल,फूल आदि देकर हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाने के लिये प्रोत्साहित किया गया।
      दीपावली का त्योहार नगर सहित ग्रामीण अंचलों में शांतिपूर्वक एवं धूमधाम से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार एक एक नई मिसाल कायम की है बताते चलें की बीते काफी समय से विस्फोटक सामग्री पटाखे फुलझड़ी इत्यादि बेचने वाले दुकानदार नगर के बीचो-बीच रामलीला मैदान में अस्थाई दुकान लगाकर पटाखों की बिक्री करते थे। जिसके चलते हुए किसी अनहोनी  घटना की आशंका बनी रहती थी। परंतु इस बार बढ़ापुर कस्बे से बाहर नकटा नदी पुल के समीप बनी नई मार्केट की दुकानों में पुलिस ने पटाखा बिक्री करने वाले व्यापारियों को एकत्रित कर चिन्हित स्थान पर ही पटाखे की बिक्री के लिए तैयार किया। इसके अलावा सीओ नगीना संग्राम सिंह एवं थाना प्रभारी सुमित राठी द्वारा नगर के मोहल्ला बाजार ठाकुरान नौमी आदि में गरीब बेसहारा मजदूर एवं विधवा महिलाएं ऐसे परिवार के लोग जो त्यौहार मनाने से वंचित थे उनके यहां पर फल फूल मिठाई दिये इत्यादि देकर हंसी-खुशी त्यौहार मनाने में सहयोग किया। पुलिस द्वारा दिये गए उपहार को पाकर लोगो की खुशी दोगुनी हो गई।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow