
नजीबाबाद। कथा व्यास पंडित अमित कौशिक के श्री मुख से नगर के मौहल्ला दीवान परमानंद स्थित प्राचीन शिव मंदिर राधा मंडल में दिनांक 15 नवंबर से दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समापन दिनांक 21 नवंबर को होगा। कथा व्यास पंडित अमित कौशिक ने सभी शिव भक्तों से शिव महापुराण कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने का आह्वान किया। आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर कथा का आयोजन होने से श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal