Home / Latest News / फ्लाई ओवर ब्रिजो की मरम्मत का कार्य पूरा न होने पर शासन को शिकायत की

फ्लाई ओवर ब्रिजो की मरम्मत का कार्य पूरा न होने पर शासन को शिकायत की



नजीबाबाद… शिकायत के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले फ्लाई ओवर ब्रिजो की मरम्मत का कार्य पूरा न होने पर शासन को शिकायत की गई है।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी एक शिकायत में कहा कि लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 2 नजीबाबाद के अधिकार क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 480 (गढ़मलपुर), 481(सैंट मैरी स्कूल) ,483(डबल फाटक) तथा 1 बी (भारत टाकीज) पर बने फ्लाई ओवर ब्रिज में हो रखे गड्ढों तथा पुल के बीच मे लोहे की रेलिंग में गैपिंग आने से जनमानस को बेहद परेशानी का सामना वर्तमान में करना पड़ रहा है तथा वाहन निकालने के दौरान काफी झटके वाहन स्वामियों को लगते हैं इस कारण आमजन का जीवन सुरक्षित नहीं है तथा इस संबंध मे पूर्व में भी लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद को बताया गया था परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई इसके अलावा इन फ्लाई ओवर ब्रिज की खस्ता हालत में पड़ी सर्विस रोड के संबंध में भी अवगत कराया गया है आरटीआई कार्यकर्ता ने सुरक्षित और सुलभ आवागमन के मद्देनजर उक्त सुरक्षा से जुड़े कार्यो को कराएं जाने की मांग की है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)

About Rihan Ansari

Check Also

Ice We Built

🔊 पोस्ट को सुनें Ice We Built I know. I’m being vague and naive I …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow