
मुन्ना कुरैशी और वकील खान ने टनल में फंसे 41 मजदूरों को बचाने में निभाई अहम भूमिका
उत्तराखंड की सिल्क्यारा-डंडालगांव टनल में 12 नवंबर से फंसे सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित और सेकुशल कल बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद पूरे देशभर में खुशी की लहर है। पीएम नरेंद्र मोदी जी, सीएम उत्तराखंड पुष्कर धामी जी समेत देश के लोग रेस्क्यू टीम से जुड़े सभी बचावकर्मियों की मेहनत और धैर्य की जमकर प्रशांस कर रहे हैं। कई सरकारी एजेंसियां अपने विशाल बलों के साथ सुरंग के अप्रत्याशित इलाके में 24X7 तैनात थीं। टनल में फंसे 41 मजदूरों को बचाने में खासकर मुन्ना कुरैशी और वकील खान ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। वकील खान एवं मुन्ना कुरैशी को इतिहास के पन्नों में जगह जरूर मिलनी चाहिए। क्यों कि जहा तक मुझे जानकारी हैं कि मजदूरों को निकलने में 25 दिसंबर तक की बात सामने आई थी। लेकिन जब मुन्ना कुरैशी और वकील खान की एंट्री हुई और जब दोनो ने मैन्युअल रूप से ड्रिलिंग शुरू की और उन्हें सफलता भी मिली। दिल से सैल्यूट वकिल खान और मुन्ना कुरैशी जी,
इनके अलावा मोनू कुमार, वकील खान, फ़िरोज़, परसादी लोधी और विपिन राजौत अन्य खनिक थे जो अपने कठिन ऑपरेशन के बाद फंसे हुए लोगों तक पहुंचे, इन सबको भी बधाई।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal