Breaking News
Home / Latest News / नए साल पर लाखों की सौगात बाटेंगे पाशा, कंबल, रजाई व उपकरण करेंगे वितरित

नए साल पर लाखों की सौगात बाटेंगे पाशा, कंबल, रजाई व उपकरण करेंगे वितरित


नए साल पर लाखों की सौगात बाटेंगे पाशा, कंबल, रजाई व उपकरण करेंगे वितरित
रिर्पोट नसीम अहमद
स्योहारा। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा द्वारा नए साल 2024 के मौके पर विकलांगों, विधवा, गरीबों, बेसहारा लोगों को कंबल , रजाई एवं उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
गौर तलब है कि राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने अपना पूरा जीवन विकलांगों, गरीबों बेसहारा लोगों के लिए समर्पित कर दिया है। वह खुद विकलांग है। इसलिए विकलांगों का दर्द बखूबी समझते हैं। विकलांगों, गरीबों वेसहारा लोगों की खिदमत के लिए ही उन्होंने अपना घर न बसने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए वह ईमानदारी वह गंभीरता के साथ प्रयास कर रहे हैं।
जहां गैर विकलांगों के द्वारा विकलांग संगठन व पार्टी बनाकर विकलांगों की मदद के नाम पर चंदा एकत्र कर धन का दुरुपयोग किया जाता है, वही एम आर पाशा खुद अपनी जेब व अपने परिवार के सहयोग से हर साल विकलांगों, गरीब परिवार की बेटियों एवं बेसहारों को  लिहाफ कंबल सिलाई मशीन ट्राई साइकिल कैलीपर्स व्हीलचेयर बैसाखी व अन्य उपकरण निशुल्क बांटते हैं। इस कार्य में कोई भेदभाव भी नहीं किया जाता है इस तरह का आयोजन उनके द्वारा हर साल किया जाता है। इस तरह का आयोजन उनके द्वारा हर वर्ष किया जाता है। इस बार भी वह जनवरी माह में भव्य समारोह में लाखों रुपए का सामान बाटेंगे। एम आर पाशा का कहना है कि वह ऐसा करके किसी पर एहसान नहीं करते और सिर्फ अपना फर्ज निभाते हैं। उनका मानना है कि विकलांगों, गरीबों का दर्द मैने खुद महसूस किया है वह सिर्फ इस दर्द को बांटने की एक छोटी सी कोशिश करते हैं। ऐसा करके उन्हें दिल्ली सुकून और खुशी मिलती है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow