Breaking News
Home / Latest News / लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने के लिए बढ़ रहे हैं कदम : अजय राय

लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने के लिए बढ़ रहे हैं कदम : अजय राय


नजीबाबाद। जनपद के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। जहां युवा कांग्रेस नेता अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, कुणाल गांधी एडवोकेट, गौतम सिसोदिया, शारिब अंसारी एडवोकेट आदि के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा कांग्रेसी यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर अजय राय ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य किसानों, मजदूरों और विभिन्न तबकों की समस्याओं को जनता के बीच ले जाना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे वर्गो की शिकायतों को सरकार पूरी तरह नजर अंदाज़ कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यात्रा के माध्यम से भाजपा की दमनकारी नीतियों को जनता के सामने रखा जा रहा है। सहारनपुर से शुरू होने वाली यह यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए 18 दिन बाद लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा के दौरान कई युवाओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी युवाओं से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने कवन करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। यूपी जोड़ो यात्रा में अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, गौरव अग्रवाल एडवोकेट, शारिब अंसारी एडवोकेट, कुणाल गांधी, गौतम सिसोदिया, फराज हुसैन, सलीम कुरैशी, रिहान अंसारी, ऋषभ, अमित चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow