
सुनील गुप्ता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
सहारनपुर। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल जी ने स्थानीय निवासी सुनील गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान देते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। सुनील गुप्ता ने अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि माननीय अशोक अग्रवाल ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। पूरी निष्ठा व लगन के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा। नव मनोनीत पदाधिकारी सुनील गुप्ता को भारी संख्या मे वैश्य समाज के लोगों ने बधाई दी।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)
RN TODAY Online News Portal