
नजीबाबाद। विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाएं जाने वाला एक प्रमुख दिवस है। जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा, साहित्य, और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। यह दिवस उन सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो हिंदी भाषा में रूचि रखते हैं और इसे बढ़ावा देने का संकल्प रखते हैं। हिंदी विषय मे यूजीसी नेट उत्तीर्ण शिक्षिका पायल अग्रवाल ने सभी को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हर साल विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। वहीं हमारे देश भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।
दो अलग अलग तारीखों पर हिंदी दिवस मनाने की क्या वजह है?
विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में क्या अंतर है?
10 जनवरी और 14 सितंबर के हिंदी दिवस का क्या इतिहास है?
अक्सर लोग असमंजस में होते हैं कि हिंदी दिवस की सही तारीख क्या है? दरअसल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं और 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाते हैं। दोनों का उद्देश्य हिंदी का प्रचार – प्रसार करना ही है, लेकिन दोनों में एक बड़ा अंतर भौगोलिक स्तर पर है। वहीं दोनों की स्थापना दिवस को लेकर भी कुछ अंतर है। राष्ट्रीय हिंदी दिवस भारत में हिंदी को आधिकारिक दर्जा मिलने की खुशी में मनाते हैं, वहीं विश्व हिंदी दिवस दुनिया में हिंदी को सम्मान दिलाने के प्रयास के लिए मनाया जाता है। 10 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन के पहले संस्करण का आयोजन किया गया था। इसको महत्त्व देने के लिए 2006 में पहला विश्व हिंदी दिवस मनाया गया।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)
RN TODAY Online News Portal