Breaking News
Home / Latest News / शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने अलाव एवं रेन बसेरो का आकस्मिक निरीक्षण किया 

शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने अलाव एवं रेन बसेरो का आकस्मिक निरीक्षण किया 


बढ़ापुर: शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपजिलाधिकारी नगीना द्वारा नगर पंचायत बढ़ापुर की सीमा के भीतर जलवाये जा रहे अलाव एवं रेन बसेरो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, साथ ही नगर में जलने वाले अलाव को देर तक जलाने के दिशा निर्देश जारी किए गए।
          शीत लहर के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत शासन की मंशानुसार आमजन को शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए प्रशासन ने नगर पंचायत एवं नगर पालिकाओं में जलवाये जा रहे अलाव एवं रैन बसेरे का निरीक्षण करने के साथ-साथ कमी पाए जाने पर अलाव की संख्या में बढ़ोतरी तथा रेन बसेरों की उचित व्यवस्था के आदेश जारी किए जाने के बाद शुक्रवार को उपजिलाधिकारी नगीना शैलेन्द्र कुमार ने स्थानीय बस स्टैंड पर स्थित रेन बसेरे का निरीक्षण कर प्रशासन की मंशानुसार नगर में अधिक स्थानों पर अलाव जलवाने के साथ साथ देर तक अलाव जलवाने के लिए अधिक लकड़ियों डलवाये जाने के निर्देश दिए। जबकि इससे पहले गुरुवार को नायाब तहसीलदार बढ़ापुर अजब सिंह द्वारा एक व्यक्ति की शिकायत पर हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुँच कर जांच की गई थी तथा ठेकेदार सहित आमजन के बीच पहुँच कर लोगो के बयान दर्ज किए गए थे। नायाब तहसीलदार अजब सिंह द्वारा बताया गया था कि जांच में दोनो पक्ष के बयान दर्ज किये जाने के बाद रिपोर्ट विभागीय उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
        इस बाबत जब उपजिलाधिकारी नगीना शैलेन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शासन के आदेशानुसार शुक्रवार को नगर पंचायत बढ़ापुर के रेन बसेरे का निरीक्षण किया गया जिसमें सबकुछ सही पाया गया तथा अलाव देर तक जलाने के निर्देश दिए गए है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow