Breaking News
Home / Latest News / हम पहुंचेंगे हर घर तक, न्याय का हक़, मिलने तक!

हम पहुंचेंगे हर घर तक, न्याय का हक़, मिलने तक!


हम पहुंचेंगे हर घर तक,
न्याय का हक़, मिलने तक!
अमरोहा/नजीबाबाद 14 जनवरी
जननायक मा० श्री राहुल गांधी की मणिपुर से मुम्बई तक जाने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत किए जाने के अवसर पर उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के साथ जनपद अमरोहा मे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन मे एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।
अमरोहा मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव/प्रभारी अमरोहा अनीस विशाल अंसारी एडवोकेट के नेतृत्व मे मशाल जुलूस निकाला गया।
कार्यकर्ता “हम पहुंचेंगे हर घर तक, न्याय का हक, मिलने तक” आदि जोशीले नारों के साथ हाथो मे मशाल और पोस्टर लेकर कड़कड़ाती ठंड मे चलते रहें।
मशाल जुलूस की शुरुआत महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर प्रदेश सचिव,प्रभारी अमरोहा अनीस विशाल अंसारी एडवोकेट, और जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, व श्रीमती आभा चौधरी पीसीसी ने माल्यार्पण करके किया।
मशाल जुलूस गांधी मूर्ति से प्रारंभ होकर, अंबेडकर पार्क, हिंदू कालेज चौराहा, मंडी चौराहा, मुरादाबादी गेट, कैलसा बॉर्डर बाई पास चौराहा, से होकर, अमरोहा ब्लॉक मुख्यालय मे शहीद स्मारक पर समाप्त हुआ।
मशाल जुलूस की समाप्ति पर वक्ताओं ने अपने संबोधन मे कहा कि जननायक श्री राहुल गांधी जी 15 राज्यों से 6700 KM का सफ़र तय करते हुए, मणिपुर से मुम्बई तक  राष्ट्रीय जन-आंदोलन भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व करेंगे, और इस दौरान
भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे किसान, मज़दूर, दलित, आदिवासी,पिछड़े वर्ग, छोटे व्यापारी, दुकानदार, महिला,पूर्व सैनिक, खिलाड़ी, शिक्षक, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी समूह,आदि समाज के हर वर्ग से, यात्रा के दौरान संवाद किया जायगा।
वक्ताओं ने कहा भाजपा के
ध्यान भटकाने के शोरगुल में देश के असली मुद्दे कहीं खो गए हैं। किंतु कांग्रेस पार्टी देश के असली मुद्दों — बेरोज़गारी, महंगाई, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला अधिकार, एससी एसटी समाज के शोषण,जातिगत जनगणना, आर्थिक असमानता आदि मुद्दों के निराकरण को डटी हुई है और न्याय प्राप्ति तक लड़ाई लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रभारी अमरोहा विशाल अंसारी एडवोकेट, जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया, पीसीसी श्रीमती आभा चौधरी, नगर अध्यक्ष फैज़ आलम राईनी, सेवादल के सरदार इंदर सिंह, अल्पसंख्यक के मेराजुल जफर, एससी एसटी विभाग के महिपाल सिंह जाटव, विकलांग प्रकोष्ट के फुरकान अहमद, आउट रिच विभाग के इंतजार नकवी, उपाध्यक्ष सचिन चौहान, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक इमरान सैफी, साकिब,शाहबाज अख्तर आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस मे भाग लिया।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow