Breaking News
Home / Latest News / हरियाली लाए, खुशियां फैलाए, पर्यावरण को बचाएं – डॉ. माध्वी बोरसे

हरियाली लाए, खुशियां फैलाए, पर्यावरण को बचाएं – डॉ. माध्वी बोरसे


पूरी दुनिया में हर साल 5 जून के दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन विश्व में पर्यावरण से जुड़े मुद्दों के बारे में आम लोगों को जागरूक करने और इस दिशा में सही कदम उठाने के लिए और प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र (United Nations) का मुख्य हथियार माना जाता है।
यह दिन पर्यावरण बचाने के लिए हमारे भविष्य के बारे में है। अगर हमारा पर्यावरण नहीं बचेगा तो हम भी कैसे बचेंगे? इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस हमे बचाने की दिशा में एक बेहद ज़रूरी कदम है। 5 June World Environment Day
प्रसिद्ध शिक्षाविद् , कॉर्पोरेट एंकर,सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर, कवित्री ,लेखिका, फिलैंथरोपिस्ट, चिंतक डॉ. माध्वी बोरसे जी को उनके शिक्षा , साहित्यिक सामाजिक उपलब्धियों एवम विभिन्न कला क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अवार्डस से सम्मानित किया गया है!
   
उन्हें पर्यावरण दिवस पर भी कई प्रसिद्ध फाउंडेशन और इंस्टिट्यूशन की तरफ से सम्मानित किया गया, इन्होंने स्वयं ही नहीं यहां तक की सभी को जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया! इन्होंने अपने इंस्टिट्यूशन में सभी विद्यार्थियों को, शिक्षकों को, भी पौधारोपण लिए प्रेरित किया!  डॉ. माध्वी बोरसे जी की प्रेरणा से कई विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया, समाज में जागरूकता फैलाने के लिए, उन्हें वीडियो बनाने के लिए भी प्रेरित किया!
वहीं सोसाइटी फ़ॉर रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट थ्रू होलिस्टिक एप्रोच ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. सुधीर सिंह ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में  एनवायरनमेंट रिस्टोरेशन की थीम के तहत प्रत्येक नागरिक को आज पर्यावरण के दिन एक- दो पेड़ पौधे जरूर लगाना चाहिए ये संदेश देते हुए पर्यावरण अवेरनेस पर जैसे कि नीम,पीपल, बरगद आदि जैसे पेड़ लगाने की प्रतियोगिता रखी जिसमें देश के कई राज्यों से जैसे उड़ीसा,राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट, उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश, बिहार इसके अलावा कुछ विदेशी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर इस कार्यक्रम में भाग लिया  जैसे कि फिलिपीन्स,मैसेडोनिया, सर्बिआ,ग्रीस,साउथ अफ्रीका आदि इस कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक लोगों ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम में  प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को ग्रीन इकोसिस्टम रिस्टोरेशन ऑनर 2021 द्वारा सम्मानित किया गया!
‘पेड़ हरियाली लाते हैं और हरियाली खुशी लाती है’।  इसी खुशी को फैलाने के लिए यह प्रसिद्ध संस्था “वसुंधरा ब्लेसिंग्स फाउंडेशन” ने भी इस दिशा में एक पहल की है। साथ ही यह संगठन ने पर्यावरण दिवस 2021 के अवसर पर एक कार्यक्रम “पारिस्थितिकी पुन: स्थापना” का आयोजन किया इस पहल में वीबीएफटी के संस्थापक डॉ सुनीता पचर;  श्रीमती मोना – एक   श्री सतानंद पाठक – एक पर्यावरणविद् और एक शिक्षाविद, ने भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया और जागरूकता फैलाई कि पौधे हमारे अस्तित्व के लिए कैसे महत्वपूर्ण हैं और हमें ऑक्सीजन प्रदान करने का प्रमुख स्रोत हैं।
ऐसे ही कई प्रसिद्ध फाउंडेशन और इंस्टिट्यूशन मैं डॉ. माध्वी बोरसे जी ने भी अपना योगदान देने का प्रयत्न किया!  डॉ. माध्वी बोरसे जी के द्वारा लिखी गई पंक्तियां!
चलो फैलाए हरियाली,
सभी के लिए खुशहाली,
मिलकर लगाए पेड़ पौधे,
कोई भी जमीन ना हो बंजर और खाली!

About Rihan Ansari

Check Also

Senior Architect Ashish Shrivastava Conferred with Honorary Doctorate at Indo-International Intellectual Conclave 2026

🔊 पोस्ट को सुनें Senior Architect Ashish Shrivastava Conferred with Honorary Doctorate at Indo-International Intellectual …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow