
नजीबाबाद…उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के रोड़वेज डिपो में आने के संबंध में नोडल अधिकारी द्वारा समस्त महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में उत्तराखंड सरकार को भेजी एक शिकायत में अवगत कराया था कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बसे जनपद के नजीबाबाद रोड़वेज डिपो में अंदर ना आकर बस स्टैंड के बाहर ही थोड़ा समय खड़े होकर निकल जाती हैं जिससे जहा आमजन को खासकर उतराखंड में विभिन्न मार्गो पर जाने बालो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आरटीआई कार्यकर्ता ने शिकायत में कहां था कि अगर उत्तराखंड की बसें नजीबाबाद डिपो के अंदर आए तो उत्तराखंड सरकार को अतिरिक्त आय भी हो सकती है तथा आमजन की समस्या का समाधान भी हो जाएगा और उन्हें बेहतर आवागमन की अतिरिक्त सुविधा भी मिलेगी, शिकायत में ऐसे चालक परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई थी जो बसों को डिपो में ना लाकर बाहर से बाहर ही निकाल कर ले जाते हैं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड सरकार की नोडल अधिकारी आरती बालोदी ने इस संबंध मे उत्तराखंड परिवहन के सभी महा प्रबंधकों को निर्देशित किया है।
बॉक्स
मात्र 236 रूपये के प्रवेश शुल्क से बचने के लिए उत्तराखंड की बसें नजीबाबाद रोडवेज डिपो के अंदर नहीं आती है जिसका असर नजीबाबाद डिपो की अतिरिक्त आय पर भी पड़ता है जबकि नजीबाबाद रोडवेज डिपो की बसे हरिद्वार और कोटद्वार में अपना प्रवेश शुल्क जमा करती हैं। आरटीआई कार्यकर्ता ने इस संबंध में भी उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराया है जिस पर आयुक्त परिवहन विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)
RN TODAY Online News Portal