Breaking News
Home / Latest News / आप सभी को  26  जनवरी, गणतंत्र  दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आप सभी को  26  जनवरी, गणतंत्र  दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


आप सभी को  26  जनवरी, गणतंत्र  दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
26  जनवरी को देश 75 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. इसी दिन 1950 को  भारत के संविधान को उसका अस्तित्व मिला था. भारतीय संविधान विविधताओं से भरा दुनिया का अपनी तरह का अलग संविधान है I
इसे अपने अस्तित्व में आने में पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे, जिसके बाद यह संविधान 26 जनवरी 1950 को पूरे देश के लिए लागू हो गया था. इस दिन देश भर के लोग खुशी मनाते हैं और एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हैं.
हर साल गणतंत्र दिवस पर राज्यों की झाकियां निकलती हैं, जिसका टीवी पर लाइव प्रसारण भी किया जाता है. गणतंत्र दिवस के मौके पर खासतौर पर झाकियां देखने के लिए कई लोग इंडिया गेट भी जाते हैं. इस दिन पूरे भारत में लोग एक शानदार सैन्य और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के साथ उत्साहपूर्वक जश्न मनाते हैं। इसके अतिरिक्त यह दिन नागरिकों को देश की रक्षा के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदानों और बहादुरी के सम्मान करने का भी अवसर देता है। देश की प्रतिष्ठा और पराक्रम का प्रदर्शन करने वाला त्यौहार हमारा 75वां गणतंत्र दिवस इस साल 26 जनवरी को पूरे देश में मनाया जाएगा। यह हमारे देश के लिए बेहद ही खास पर्व है, साथ ही यह हमारे लिए बेहद ही गर्व का विषय है कि हमारे राष्ट्र को एक गणराज्य के रूप में स्थापित हुए 74 वर्ष पूरे हो चुके है।
हमारे देश भारत में मूल रूप से तीन राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 2 अक्टूबर (गाँधी जयंती) भारत के राष्ट्रीय पर्व हैं। ये तीनों ऐसे पर्व हैं जो किसी जाति या समुदाय विशेष के न होकर,  हर देशवासी के लिए समान महत्व रखते हैं। हर भारतीय हर्ष और उल्लास के साथ इन राष्ट्रीय पर्वों को मनाता है। गणतंत्र दिवस देश में जनता के लिए, जनता द्वारा, जनता के शासन की व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले पर्व का उत्सव है।
।। जय हिंद, जय भारत।।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow