
रिदम ऑफ आर्ट्स के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
भगवान राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को पर्व के रूप में देश के साथ विभिन्न स्थानों पर देर रात तक मनाया गया एवम भगवान राम की आकर्षक झांकी सजाई गई। गाजियाबाद में भी जगह जगह भंडारा कराया गया एवम इसे बड़े उत्साह व धूमधाम से मनाया गया। राजेन्द्र नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में हजारों भक्त राम दर्शन के साथ भक्ति गीतों पर झूमते हुए नजर आए। मंदिर के अध्यक्ष वी पी दीक्षित ने बताया की हर वर्ष की तरह आयोजन होता है। इस बार संगीत जागृति केन्द्र रिद्म ऑफ आर्ट्स साहिबाबाद शाखा के छात्रों की मनोरम प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। समय से शुरू हुए कार्यक्रम मे बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया ।मंदिर मे आयोजन के समय संगीत जाग्रति केन्द्र रिद् म ऑफ आर्ट्स की डायरेक्टर डॉ मोनिका कौशिक ने बताया की संस्था की साहिबाबाद शाखा प्रमुख श्रीमती स्वाति गुप्ता और कथक शिक्षिका शालू ने पूरे आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लगभग २५ छात्र -छात्राओं ने अपनी सहभागिता दिखाई जिनमे ग्यानश, वासु, यशस्वी,केशव,निहारिका,कृतिका, ऋषिता, पीहू,जागृति,आद्या,परि,खुशी, गूंज, इत्यादि शामिल थे।
मंदिर की तरफ से डॉ मोनिका कौशिक एवम श्रीमती स्वाती गुप्ता को सम्मान के साथ आशीर्वाद स्वरूप चुनरी व छात्रों को प्रतीक चिन्ह और उपहार दिए गए। अंत मे प्रसाद के साथ सभी भक्तों को शुभकामनाये दी गई।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)
RN TODAY Online News Portal