Breaking News
Home / Latest News / रेलवे  प्रतीक्षालय में  अवैध रूप से पांच रूपए की बसूली करना महंगा पड़ गया

रेलवे  प्रतीक्षालय में  अवैध रूप से पांच रूपए की बसूली करना महंगा पड़ गया


नजीबाबाद…रेलवे  प्रतीक्षालय में  अवैध रूप से पांच रूपए की बसूली करना महंगा पड़ गया रेलवे ने संबंधित ठेकेदार पर अलग अलग मामलो में डेढ़ हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया है।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में रेल मंत्रालय को भेजी एक शिकायत में बताया था कि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन में टिकट खिड़की के पीछे मौजूद प्रतीक्षालय जहां पर निशुल्क मूत्रालय की सेवा का प्रावधान है परंतु प्रतीक्षालय में मौजूद ठेकेदार का कर्मचारी प्रति पैसेंजर तथा आने जाने वालों से 5 रूपये प्रति व्यक्ति मूत्रालय के नाम पर वसूल कर रहा है जिससे रेलवे की छवि को बिगड़ने का प्रयास किया जा रहा है और जब इस बात का कोई विरोध करता है तो ठेकेदार का कर्मी अभद्र व्यवहार पर उतर आता है  इसके अलावा वह  प्रतीक्षालय में निशुल्क सेवा के बोर्ड को  ढक कर रखता है ताकि किसी व्यक्ति को निशुल्क सेवा का प्रावधान पता ना चल सके। आरटीआई कार्यकर्ता ने इस संबंध में उक्त कर्मी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग रेल मंत्रालय से की थी जिसके परिपेक्ष में सहायक वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद ने जांच में दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के विरुद्ध 500 रूपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा सिचाई कॉलोनी निवासी सुशीला गुप्ता की इसी तरह की एक अन्य शिकायत में जांच में दोषी पाए जाने पर उक्त ठेकेदार के विरुद्ध 1000 रूपये का जुर्माना लगाते हुए पे यूड संचालक को यात्रियों से विनम्रतापूर्वक व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow