
नजीबाबाद। कर्पूरी ठाकुर वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौ वीं जयंती धूमधाम से मनाई। भारत सरकार की ओर से कपूरी ठाकुर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
बुधवार को ग्राम पंचायत शेखपुर गढ़ू मैं ग्राम प्रधान धूम सिंह के प्रतिष्ठान पर अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं पंकज कुमार उर्फ बंटी के संचालन में जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदीप ठाकुर ने कहा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार दिए जाना उनके जन सेवा के प्रति त्याग और तपस्या का परिणाम है। उन्होंने अपनी प्रशासनिक क्षमताओं के बल पर समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान करने का प्रयास किया। दलितों, वंचितों, शोषितो तथा पिछड़ों को समाज में सम्मान दिलाने का काम किया। इन कार्यों की वजह से वह जन-जन के नायक बन गए। डॉ रितेश सैन ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने, संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, संजीव ठाकुर, बाबूराम,अंकित कुमार, विश्वेंद्र सिंह, राजेश ठाकुर, सुशील कुमार, नरेंद्र,सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)
RN TODAY Online News Portal