
सर्विस रोड निर्माण के लिए पुन शासन को अवगत कराया गया , आमजन को हो रही है बेहद परेशानी
नजीबाबाद… फ्लाई ओवर ब्रिज की सर्विस रोड बनाए जाने के संबंध में पुन शासन को अवगत कराया गया है।
आदर्शनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी एक शिकायत में अवगत कराया है कि
क्रॉसिंग संख्या 1 बी (भारत टाकीज) और रायपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 480 गढ़मलपुर फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे बनी सर्विस रोड जोकि लोकनिर्माण विभाग नजीबाबाद के अधीन है बेहद खस्ता हालत में पड़ी है आने जाने वाले लोगों , वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मानव का जीवन खतरे में हैं, आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में बिभाग को कई बार अवगत कराया गया जिस पर लोक निर्माण विभाग निर्माण सिर्फ कार्य योजना में शामिल करने का आश्वासन देता चला आ रहा है जो की सरकार की सड़को को गड्ढा मुक्त नीति के भी विरुद्ध है।अत सुरक्षित आवगमन के लिए इन दोनों सर्विस रोड का निर्माण कार्य बेहद जरूरी है।
बॉक्स
लोक निर्माण विभाग द्वारा एक दर्ज शिकायत के संबंध में बता चुका है कि
नजीबाबाद कोटद्वार मार्ग पर आबादी भाग में स्थित फ्लाईओवर की सर्विस रोड वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी थी। इसकी मरम्मत हेतु क्रिटिकल गैप के अन्तर्गत आगणन गठित कर प्रेषित किया जा रहा है। स्वीकृति प्राप्त होने पर मरम्मत करा दी जायेगी। परंतु अभी तक उक्त कार्य को स्वीकृति नहीं मिली है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)
RN TODAY Online News Portal