
बढ़ापुर: प्रशासनिक अम्ल द्वारा जनपद भर में अवैध कॉलोनी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान नायब तहसीलदार बढ़ापुर के नेतृत्व में नगर की सीमा के भीतर तीन अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया।
उत्तर प्रदेश शासन की मनसा अनुसार अवैध कॉलोनी के खिलाफ लगातार की जा रही कार्यवाही के क्रम में बढ़ापुर नगर की सीमा के भीतर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी को चिन्हित करने के उपरांत बुधवार को राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गई जिसके चलते हुए कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया आनंद फाइनल में कॉलोनाइजरों द्वारा राजस्व विभाग की टीम से समय की मांग की गई परंतु विभागीय उच्च अधिकारियों के आदेश का हवाला देते हुए राजस्व विभाग की टीम ने सर्वप्रथम नगर के मोहल्ला पठान के करीब स्थित यूनुस नगर के नाम से बनाई जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया इसी कॉलोनी से सटकर बनाई जा रही दूसरी कॉलोनी पर भी बुलडोजर चलाया गया इसके उपरांत राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर के साथ कलवा पीर मंदिर के समीप बनाई जा रही कॉलोनी पर जा पहुंची जहां पर कॉलोनाइजर द्वारा सीसी सड़क का निर्माण किया गया था जिसके चलते हुए राजस्व विभाग की टीम के आदेश उपरांत पंचायत प्रशासन के बुलडोजर द्वारा सड़कों को तोड़ दिया गया साथ ही कॉलोनाइजरों को सख्त हिदायत देते हुए अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही गई नायब तहसीलदार बढ़ापुर अजब सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक बढ़ापुर दीपक कुमार त्यागी हल्का लेखपाल बेणीराम सिंह लेखपाल सुरेश चंद्र पाल रजनीश प्रमोद कुमार आदि राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
इस बाबत जब राजस्व निरीक्षक बढ़ापुर दीपक कुमार त्यागी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजर द्वारा कृषि भूमि को अकर्षिक भूमि में भी दर्ज नही कराया गया है साथ ही कलोनी के नियमो को ताक पर रखकर कलोनी का निर्माण कराया जा रहा था। जिसको ध्वस्त कराया गया है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)
RN TODAY Online News Portal