Breaking News
Home / Latest News / कुड़ी के विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की एक महिला सहित उसकी नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट का मामला 

कुड़ी के विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की एक महिला सहित उसकी नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट का मामला 


कुड़ी के विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की एक महिला सहित उसकी नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट का मामला
बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के बाहर कुड़ी के विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की एक महिला सहित उसकी नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता द्वारा डायल 112 सहित थाना बढ़ापुर पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी बढ़ापुर पुलिस कोई कार्यवाही को तैयार नही है।
     बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी रजिया पत्नी इस्माईल द्वारा थाना बढ़ापुर में दी गई तहरीर में बताया गया है कि गांव के बाहर ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि को कुड़ी के लिये छोड़ा गया था जिस पर गांव निवासी छोटे पुत्र सुंडा सिंह व मलखे पुत्र पंडरा सिंह निवासी भगवानपुर द्वारा कब्जा कर अपना मकान बना लिया है। जिस कारण मोके पर जब रजिया व पड़ोस की खुर्शीदा पत्नी रशीद कूड़ा डालने गई तो वहां पर मौजूद छोटे व मलखे सहित मोनू पुत्र छोटे द्वारा दोनो महिलाओं के साथ मारपीट की जब रजिया की नाबालिग पुत्री फईमा अपनी माँ को बचाने के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। जिसमें उसके पांव में गम्भीर चोट आई। पीड़िता द्वारा तभी से लगातार पुलिस एवं डायल 112 से मदद की गुहार लगाई गई। जिसके उपरांत शनिवार को डायल 112 की एक टीम उनके घर पहुँची औऱ देखकर वापस लौट आई। जिसके बाद से आरोपी लगातार पीड़िता व उसके परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रविवार को पीड़िता द्वारा थाना बढ़ापुर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
   इस बाबत जब थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस प्रकार का कोई मामला उनके संज्ञान में नही है। यदि प्रार्थना पत्र दिया गया है तो जांच कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाएंगे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow