
बढ़ापुर: प्लॉट नाम कराने की बात को लेकर पनपे विवाद में बहु ने सास पर हमला कर दिया। जिसमें सास के हाथ मे फ्रेक्चर बताया जा रहा है। देर रात बढ़ापुर पुलिस ने सास की तहरीर पर बहु के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को नगर के मोहल्ला नौमी में महिलाओं में हुए झगड़े में एक बुजुर्ग महिला अपने हाथ टूटने की बात कहते हुए थाना बढ़ापुर पहुँची थी। जहाँ पर पुलिस द्वारा महिला की रिपोर्ट दर्ज नही की जा रही थी। घर का मामला होने के हवाला देकर थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा जब पांच घन्टे बाद तक भी रिपोर्ट दर्ज नही की तो महिला के घरवालों द्वारा पुलिस अधीक्षक बिजनौर के सीयूजी नं पर कॉल की गई तो फोन उठाने पर थाना बढ़ापुर को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए निर्देशित करने की बात कही गईं। जिसके पश्चात नगर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार घायल महिला के पास पहुँच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहने के पश्चात महिला द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई जिसमें बताया गया है कि मोहल्ला नौमी निवासी तहसीमा पत्नी मौ0 उमर सोमवार को अपने घर पर बैठी थी। उसी समय तहसीमा के देवर का लड़का जीशान घर पर आया औऱ बात करने लगे जिसके पश्चात जीशान की भाभी शाहीन पत्नी मुस्तकीम भी वहीं पर आ गई। बात ही बात में जब देहरादून स्थित प्लाट की बात शुरू हुई तो तहसीमा ने जीशान से प्लॉट अपने नाम कराने की बात कही जिस पर शाहीन भड़क गई औऱ पास में रखी लोहे की फुँकनी से तहसीमा के सिर पर वार कर दिया जिसमें तहसीमा द्वारा हाथ आगे करने के कारण फुँकनी हाथ पर लगने के कारण हाथ टूट गया। शौर मचाने पर पास पड़ोस के लोग मौके पर आ गए तो शाहीन जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चली गई। तहसीमा की तहरीर पर बढ़ापुर पुलिस ने शाहीन के खिलाफ धारा 325,504,506 में रिपोर्ट दर्ज कर तहसीमा को मेडिकल के लिये भेज दिया था।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)
RN TODAY Online News Portal